IND vs PAK T20 WC
दुबई, एजेंसियां। भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले को लेकर चल रहा सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। बहिष्कार की धमकी देने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब भारत से खेलने को तैयार नजर आ रहा है, लेकिन उसने इसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सामने तीन अहम शर्तें रख दी हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर में 8 फरवरी को हुई हाई-लेवल बैठक के बाद पीसीबी ने भारत के खिलाफ मैच खेलने की सहमति जताई है, बशर्ते उसकी मांगों पर विचार किया जाए। पाकिस्तान की प्रमुख शर्तों में आईसीसी रेवेन्यू में बड़ा हिस्सा, भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज की बहाली और मैच के दौरान हैंडशेक प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करना शामिल है।
हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर ICC चिंतित
आईसीसी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर चिंतित है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा कमाई वाला इवेंट माना जाता है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की मांगें व्यावहारिक नहीं हैं, खासकर द्विपक्षीय सीरीज और रेवेन्यू शेयर को लेकर।
अब सबकी निगाहें आईसीसी के फैसले पर टिकी हैं। अगर कोई समाधान निकलता है, तो क्रिकेट फैंस को टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला देखने को मिल सकता है।