टी20 कप्तानी छीने जाने के बाद हार्दिक पंड्या की पहली प्रतिक्रिया, बोले मैं ये बिल्कुल नहीं जानता था कि फिटनेस… [Hardik Pandya’s first reaction after being stripped of T20 captaincy, said, I did not know at all that fitness…]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम 3 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलने श्रीलंका दौरे पर रवाना होने वाली है।

चयनकर्ताओं ने श्रीलंका दौरे के लिए जो टीम चुनी है इसमें हार्दिक पंड्या की जगह पर सूर्यकुमार यादव को टी20 का कप्तान बनाया गया है।

इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर किसी को ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पहली प्रतिक्रिया का इंतजार था। उन्होंने अपनी फिटनेस और बाकी चीजों को लेकर बात की।

हमेशा हर चीज में नंबर 1 बनना है

हार्दिक पंड्या ने एक कार्यक्रम में बताया, “मुझे इस बात का बिल्कुल पता नहीं था कि फिटनेस की वजह से मेरे साथ क्या हो सकता है लेकिन मैं बस यह बात महसूस करता हूं कि हमेशा हर चीज में नंबर 1 बनना है। इस एक आदत की वजह से मैं जब युवा था तो काफी ज्यादा ट्रेनिंग करता था, मैं अपनी हद को हमेशा ही बढ़ा रहता था, काफी ज्यादा दौड़ लगाया करता था इसी वजह से मेरा जो बेस है वो काफी ज्यादा मजबूत है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे अपने शरीर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं थी, ना ही इस बात का पता था कि अपनी फिटनेस को किस तरह से बेहतर किया जाए, हालांकि मेरी आधारशिला मजबूत थी और सारी आधारभूत चीजें सही से की थी ट्रेनिंग के दौरान, जिसे मुझे करना चाहिए था। इसी वजह से मुझे टॉप लेवल पर अच्छा करने में मदद मिली।”

“मैं शुरू में 130 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता था, अगर मुझे अच्छे से याद है तो फिर इसे 140 तक ले जाने में कामयाब हुआ और इसके बाद 142 की रफ्तार तक अपने गेंद को तेजी दी। 2017 में जाकर अपने शरीर को लेकर अच्छे से पता चला और मैं सीमाओं को लांघकर आगे और आगे बढ़ता गया।”

इसे भी पढ़ें

सूर्या के नेतृत्व में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पंड्या के जगह शुभमन गिल बने टीम इंडिया के नये उपकप्तान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं