रांची : हरियाणा के सोनीपत में आयोजित डीएवी स्कूल समूह की राष्ट्र-स्तरीय जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रजत पदक जीतनेवाली भूमि चौधरी का सोमवार को भव्य स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन दो से पांच जनवरी के बीच किया गया था और इसमें देश के हर राज्य से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग अंडर-17 में रामगढ़ के अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल की भूमि चौधरी ने अपना परचम लहराते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
सोमवार को भूमि चौधरी अपने टीम और कोच के साथ रांची रेलवे स्टेशन पहुंची जहाँ उसका और सारे साथियों का ढोल-नगाड़े, फूलों के हार और मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
मौके पर भूमि के माता-पिता, अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल, भारेचनगर रामगढ़ के शिक्षक एवं बच्चे, कोच देवेंद्र रॉय एवं अन्य प्रशंसक उसके स्वागत के लिए मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें –सीएम के प्रेस सलाहकार, साहेबगंज डीसी और अन्य को ईडी का समन
इसे भी पढ़ें – मुक्ति संस्था ने किया 25 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार








