युवाओं की ब्रांड एंबेसडर लावण्या सिंह को राज्यपाल ने सौंपा वोटर ID

2 Min Read

रांची। रांची की लावण्या सिंह युवाओं की ब्रांड एंबेसडर बन गयी हैं। युवा वोटर लावण्या सिंह को राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने आज पहला वोटर आइडी कार्ड सौंपा।

रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार को मतदाता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में राज्यपाल ने लावण्या को वोटर आइडी कार्ड प्रदान दिया।

रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने लावण्या को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। वह अब रांची जिले में युवाओं को मतदाता बनने और युवा मतदाताओं को मतदान के लिेए प्रेरित करेंगी।

बता दें कि पिछले दिनों रांची के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं लावण्या के घर गये थे और जिले का पहला मतदाता बनाया था। साथ ही उन्होंने लावण्या को यूथ आइकॉन और ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया था।

बता दें कि लावण्या सिंह फिलहाल सरला बिरला पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। टेंथ तक की पढ़ाई उन्होंने विशप वेस्टकॉट से पूरी की है। अहम बात ये है कि लावण्या राष्ट्रीय स्तर की बैंडमिंटन खिलाड़ी और एथलीट हैं।

वह अपने स्कूल की स्पोर्टस सेक्रेटरी भी हैं। अपने स्कूल, जिला और राज्य के लिए उन्होंने कई मेडल जीते हैं। लावण्या स्व. जीतेंद्र कुमार सिंह की पौत्री हैं। लावण्या पिता का नाम राजेश्वर कमार सिंह उर्फ राजा सिंह हैं। वह एक इंजीनियर हैं।

उनका अपना निजी व्यवसाय है। जबकि उनकी माता गृहणी हैं। लावण्या रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में रहती है। लावण्या के पिता राजेश्वर कुमार सिंह बेटी की इस उपलब्धि से काफी प्रसन्न हैं।

वह कहते हैं कि लावण्या को बचपन से बी खेलकूद और एथलीट में काफी रुचि रही है। 100 मीटर की दौड़ उनका फेवरेट है।

इसे भी पढ़ें

रांची में इस अंदाज से स्कूटी चुराती थी मां-बेटी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं