गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच, 2027 तक रहेंगे [Gautam Gambhir becomes head coach of Team India, will remain till 2027]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

द्रविड़ की जगह लेंगे

मुंबई, एजेंसियां। गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने इसका ऐलान किया।

गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा। 42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है।

द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर ने डेढ़ महीने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL-2024 का चैंपियन बनाया था।

वे इसी साल कोलकाता की फ्रेंचाइजी के मेंटर बने थे। गंभीर ने अपनी मेंटरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार 2 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचाया था।

गंभीर बोले- देश की सेवा करना गर्व की बात:

खुद को हेड कोच बनाए जाने के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘इंडिया मेरी पहचान है और देश की सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात है।

टीम इंडिया में वापसी करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, हालांकि कैप अलग होगी। लेकिन मेरा लक्ष्य वही होगा, जो हमेशा से रहा है…हर भारतीय को गौरवान्वित करना।

मैन इन ब्लू के कंधों पर 140 करोड़ भारतीयों के सपने हैं और मैं उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।’

इसे भी पढ़ें

गंभीर ही करेंगे द्रविड़ को रिप्लेस, सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं