JSCA स्टेडियम में पहली बार 40 कैमरों से होगा मैच का कवरेज

3 Min Read

कल पहुंचेंगी भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम

रांची। झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों को 23 फरवरी का इंतजार है, क्योंकि इस दिन से भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है।

यह मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। इसके लिए दोनों ही टीमें 20 फरवरी को रांची पहुंच जायेंगी।

मैच की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जेएससीए स्टेडियम में पहली बार मैच के कवरेज के लिए 35 से 40 कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रसारण करने वाली कंपनी के अधिकारी पहुंच चुके हैं। उनकी टीम ने कवरेज के लिए 40 प्वाइंट तय किए हैं, जहां कैमरे लगाए जाएंगे।

स्पाइडर एवं काटविल कैमरे के अलावा कुछ अन्य नई तकनीक के कैमरों का इस बार इस्तेमाल किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि दोनों टीमों के सारे खिलाड़ी मंगलवार को पहुंच जायेगे, परंतु कुछ भारतीय खिलाड़ी 21 को पहुंचेंगे। दोनों टीमें स्टेडियम में 21 एवं 22 को अभ्यास करेंगी।

बारिश डाल सकती है खलल

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मैच के दौरान रांची में बारिश खलल डाल सकती है। कहा जा रहा है कि रांची समेत पूरे प्रदेश में 21 से 23 फरवरी तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश के आसार हैं।

हालांकि 24 फरवरी से मौसम साफ रहेगा। परंतु इसका असर प्रैक्टिस सेशन पर पड़ सकता है और दोनों ही टीमें अभ्यास से वंचित हो सकती हैं।

टिकटों की बिक्री कल से

इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री मंगलवार से शुरू हो जायेगी। इस बार टिकटों की कीमत 250 रुपये से शुरू है।

हालांकि टिकटों को लेकर दर्शकों में वनडे और टी-20 की तरह का क्रेज नहीं दिख रहा। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री दो दिनों पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन इसकी बिक्री भी उत्साहवर्द्धक नहीं है।

22 को आयेगी कमेंट्रेी टीम

टेस्ट मैच के कवरेज के लिए कमेंट्री टीम 22 फरवरी को रांची पहुंचेगी। अनिल कुंबले, पार्थिव पटेल, आकाश चोपड़ा, आरपी सिंह एवं ओवेस शाह हिंदी में और सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर, ग्राहम स्वान, दिनेश कार्तिक, दीप दासगुप्ता, निकोलस नाइट अंग्रेजी में कमेंट्री करते नजर आयेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं