दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग को मुख्य कोच पद से हटाया, फ्रेंचाईजी ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी [Delhi Capitals removed Ricky Ponting from the post of head coach, the franchise gave information through tweet]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने रिकी पोटिंग को हेड कोच पद से हटा दिया हैं। उनके खराब प्रदर्शन के कारण फ्रेंचाईजी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इसकी जानकारी फ्रेंचाईजी ने एक ट्वीट के जरिए दी। वह पिछले सात साल से टीम का हिस्सा थे। उनकी कोचिंग में टीम एक भी खिताब नहीं जीत सकी थी। इसलिए उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने एक्स अकाउंट पर रिकी पोंटिंग के बारे में पोस्ट करते हुए कहा, “प्रिय रिकी, आप अब हमारे मुख्य कोच नहीं रहे। हमें इसे शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल लग रहा है। ”

बता दें कि अभी फ्रेंचाईजी ने अपने अगले कोच का ऐलान नहीं किया है. अब दिल्ली कैपिटल्स की कमान कौन संभालेगा यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

ऑस्ट्रेलिया के दो बार के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच बने थे। उनकी देखरेख में टीम 2021 में पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन इसके बाद से टीम के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गयी।

रिकी पोंटिंग की कप्‍तानी में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने साल 2003 और 2007 का विश्‍व कप जीता था. वो 1999 की विश्‍व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम के भी सदस्‍य थे। लेकिन वह दिल्ली के लिए कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे।

रिकी पोंटिंग ने अपने करियर के दौरान आईपीएल में 10 मैच खेले। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 91 रन निकले। रिकी पोंटिंग ने आखिरी बार आईपीएल साल 2013 में खेला था. उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेला था।

रिकी पोंटिंग की यादगार पारियों में भारत के खिलाफ 2003 वनडे विश्व कप फाइनल में जड़े नाबाद 140 रन शामिल है। उस समय भारतीय टीम के कप्तान रहे सौरव गांगुली अब दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से चटाया धूल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं