IPL में आज भिड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 56वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।

मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

दिल्ली और राजस्थान मौजूदा सीजन में ये दूसरी बार भिड़ंत होगी। राजस्थान ने पिछली टक्कर में दिल्ली को 12 रन से मात दी थी।

डीसी अब अपने होम ग्राउंड में हार का बदला लेने की फिराक में होगी।

ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली टीम को अपने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से 7 विकेट से हार मिली थी।

डीसी ने अभी तक खेले गये कुल 10 मैचों में से 5 जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है।

तो वहीं दूसरे तरफ संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

खेले गये कुल 10 मैचों में से 8 में जीत का परचम लहराया है। आरआर के 16 अंक हैं। आरआर जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेकरार होगी।

उसे आखिरी मुकाबले में सनराजर्स हैदराबाद के विरुद्ध एक रन से हार का मुंह देखना पड़ा था।

सैमसन की टीम अगर आज दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब हो गई तो उसका प्लेऑफ का टिकट कंफर्म हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल की बेल पर सुप्रीम कोर्ट ने टाला फैसला, 20 तक बढ़ी हिरासत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं