Delhi blast: दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर कोलकाता, भारत–साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच को लेकर सुरक्षा सख्त

2 Min Read
Delhi blast: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार धमाके के बाद कोलकाता में

Delhi blast:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए कार धमाके के बाद कोलकाता में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। 14 नवंबर से ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

कोलकाता में हाई अलर्ट:

कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने हाई अलर्ट की पुष्टि करते हुए कहा कि शहर में विशेष और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ईडन गार्डन्स और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा समीक्षा चल रही है। पुलिस के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की भी तैनाती की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार:

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है, खासतौर पर क्रिकेट स्टेडियम, टीम होटल और संवेदनशील सरकारी स्थलों जैसे विधानसभा, राजभवन और हाई कोर्ट के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है। स्टेडियम में आने वाले दर्शकों की दो बार मेटल स्कैनर से जांच होगी, जबकि संदिग्ध वस्तुओं या बैग के साथ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस बीच, सुरक्षा कारणों से भारत के हेड कोच गौतम गंभीर का मंगलवार को प्रस्तावित कालीघाट मंदिर दर्शन कार्यक्रम स्थगित किया जा सकता है। बता दें कि सोमवार शाम करीब 6:52 बजे लाल किले के पास हुए धमाके में 10 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे। इसी घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने आगामी भारत–साउथ अफ्रीका मैच के लिए शहरभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

Share This Article