SportsIndia South Africa Test match: भारत-साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट 14 नवंबर से, बावुमा की अजेय कप्तानी का रिकॉर्ड खतरे में

India South Africa Test match: भारत-साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट 14 नवंबर से, बावुमा की अजेय कप्तानी का रिकॉर्ड खतरे में

India South Africa Test match:

कोलकाता, एजेंसियां। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, टॉस 9 बजे होगा। वहीं, दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद कोलकाता पुलिस ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है।

साउथ अफ्रीका ने टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अब तक एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है, लेकिन इस बार टीम के सामने भारत की चुनौती होगी। साउथ अफ्रीका को भारत में पिछले 15 सालों से एक भी टेस्ट में जीत नहीं मिली है। यहां टीम को आखिरी जीत 2010 में मिली थी। उसके बाद भारत में 8 मैच खेले गए, जिसमें 7 होम टीम ने जीते, जबकि एक ड्रॉ रहा। वहीं, बतौर कप्तान बावुमा ने 10 टेस्ट मैचों में 9 में जीत और एक ड्रॉ कराया है।

शुभमन के 1000 में 21 रन बाकीः

वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस साल 1000 टेस्ट रन पूरे करने से 21 रन दूर हैं। उन्होंने इस साल 8 मैचों में 5 शतक लगाकर 979 रन बना दिए हैं।

हेड टु हेड में 2 जीत का अंतरः

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले हैं। दोनों टीमों के बीच 44 टेस्ट मैच खेले गए, जिनमें भारत ने 16 और साउथ अफ्रीका ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि 10 मैच ड्रॉ रहे।
वहीं, भारत ने अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 टेस्ट खेले, जिनमें से 11 जीते और 5 गंवाए। वहीं, 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। आखिरी टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के बीच 2023-24 में साउथ अफ्रीका में खेली गई थी, जो 1-1 से ड्रॉ रही।

गिल भारत के टॉप स्कोररः

भारतीय कप्तान शुभमन गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं, उन्होंने इस साल 8 मैचों में 5 शतक लगाकर 979 रन बना दिए हैं। वे कोलकाता टेस्ट में इस साल अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर सकते हैं। वहीं मोहम्मद सिराज 37 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज हैं।

महाराज साउथ अफ्रीका के टॉप विकेट टेकरः

2025 में साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी भी लगाई थी। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज 19 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज बने हुए हैं।

रेड्डी की जगह ध्रुव जुरेल को मौकाः

नीतीश रेड्डी को टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया। वे इंडिया-ए से साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ वनडे खेलते नजर आएंगे। भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोश्चेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-हम टीम कॉम्बिनेशन को लेकर काफी हद तक क्लियर हैं। पिछले छह महीनों में ध्रुव ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है। खासकर पिछले सप्ताह बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दो शतक लगाकर वे निश्चित रूप से इस हफ्ते खेलेंगे। हमारी प्राथमिकता मैच जीतने की रणनीति तैयार करना है। नीतीश के मामले में हमारी स्थिति नहीं बदली है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन इस सीरीज के महत्व और हालात को देखते हुए संभव है कि इस हफ्ते वह पहले टेस्ट में न खेलें।

2019 के बाद पहली बार कोलकाता में टेस्टः

ईडन गार्डन्स स्टेडियम 6 साल बाद टेस्ट की मेजबानी करेगा। आखिरी बार यहां नवंबर 2019 में भारत और बांग्लादेश के बीच पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट खेला गया था, जिसमें भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।
कोलकाता में अब तक 42 टेस्ट खेले गए। पहले बैंटिग करने वाली टीम ने 12 और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 10 मैच जीते। 20 मुकाबले ड्रॉ रहे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यहां 3 टेस्ट खेले गए। भारत ने 2 और साउथ अफ्रीका ने 1 मुकाबला जीता। पिछले दोनों मैच भारत ने जीते।

स्पेशल सिक्के से होगा टॉसः

कोलकाता टेस्ट में टॉस के दौरान महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीर वाला एक सिल्वर कॉइन इस्तेमाल किया जाएगा। बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया है कि यह कॉइन विशेष रूप से इस सीरीज के लिए बनाया गया है और टॉस के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इसके एक तरफ महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की तस्वीर है। वहीं, दूसरी तरफ फ्रीडम ट्रॉफी लिखी होगी। इसका वजन 20 ग्राम है और इस पर गोल्ड की एक परत भी होगी।

पिच और मौसम का हालः

ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बैलेंस्ड मानी जाती है। यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है। ज्यादातर मदद बैटर्स को मिलती है, लेकिन टेस्ट के पहले दो दिनों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है। जबकि तीसरे दिन से स्पिनर्स की भूमिका बढ़ने की उम्मीद है। नवंबर का मौसम कोलकाता में ठंडा और हल्की नमी वाला रहता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के क्यूरेटर सुजन मुखर्जी ने बताया कि यहां तीसरे दिन से टर्न मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इस पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरिने (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा।

दिल्ली धमाके के बाद ईडन गार्डन्स में सुरक्षा के कड़े इंतजामः

सोमवार को हुए दिल्ली धमाके में 12 लोगों की जान चली गई है। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों की सुरक्षा बढ़ा दी है। ईडन गार्डन्स और टीम होटलों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles