आइसीसी की बैठक में लिया जायेगा निर्णय
दुबई, एजेंसियां। आज तय हो जायेगा कि चैंपियंस ट्रॉफी भारत के बिना पाकिस्तान में खेली जायेगी या फिर भारत के मैच तटस्थ स्थान पर खेले जायेंगे या फिर इसकी मेजबानी पाकिस्तान से छिन जायेगी।
शुक्रवार को आईसीसी की महत्वपूर्ण बैठक होगी और इसी में सारा कुछ तय होगा। मीटिंग में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) तथा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) समेत सभी बोर्ड सदस्य शामिल होंगे। यह मीटिंग पाकिस्तान की जिद के कारण बुलानी पड़ी है।
चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है और टीम इंडिया ने पड़ोसी देश का दौरा करने से मना कर रही है, वहीं पाकिस्तान भारत के उसके देश में ही आकर खेलने के लिए अड़ा हुआ है। इसी के कारण यह विवाद बढ़ गया है।
आईसीसी की मीटिंग मे तीन विकल्पों पर विमर्शः
आईसीसी की मीटिंग में तीन विकल्पों पर विचार किया जाएगा, पहला विकल्प यह है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर हो यानी भारत अपने सारे मैच किसी तटस्थ स्थान पर खेले। भारतीय टीम के मैचों को छोड़कर सभी मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे।
दूसरा विकल्प है कि टूर्नामेंट पूरे तरीके से पाकिस्तान के बाहर खेला जाएगा तथा मेजबानी के अधिकार PCB के पास ही रहें। वहीं, अंतिम विकल्प है कि ये पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा, लेकिन भारतीय टीम इसका हिस्सा नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें








