CSK ने RR को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बरकरार

2 Min Read

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 61वां मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया।

जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दिया। इस जीत ने सीएसके को प्लेऑफ की रेस में जाने की उम्मीद को बरकरार रखा है।

दोनों टीम इस सीजन में पहली बार आमने-सामने हुए। राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जिसमें सबसे अधिक रन रियान पराग 35 गेंद में 1 चौका और 3 छक्के जड़कर 47 रन, ध्रुव जुरेल ने 18 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के मारकर 28 रन, यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंद में 3 चौके और 1 छक्का मारकर 24 रन, जोस बटलर ने 25 गेंद में 21 रन, संजू सैमसन ने 19 गेंद में 15 रन, रविचंद्रन अश्विन 1 रन बनाकर 141 रनों का स्कोर खड़ा किया।

तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 145 रन बनाकर जीत अपने नाम दर्ज कर लिया।

जिसमें सबसे अधिक रन रुतुराज गायकवाड़ नाबाद 41 गेंद पर 1 चौका और 2 छक्के जड़कर 42 रन, रचिन रविंद्र ने 18 गेंद में 1 चौका और 2 छक्के जड़कर 27 रन, डेरिल मिशेल 13 गेंद में 22 रन, शिवम दूबे 11 गेंद में 18 रन, समीर रिजवी 15 रन, मोइन अली 10 रन और जडेजा 5 रन बनाकर जीत हासिल किया।

तो वहीं फैंस एमएस धोनी की बल्लेबाजी का इंतजार करते रह गए, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

इस जीत के साथ ही अब चेन्नई सुपरकिंग्स के 14 अंक हो गए हैं। अब चेन्नई सुपरकिंग्स 14 पॉइंट्स के साथ टेबल में तीसरे पायदन पर आ चुका है।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे केजरीवाल, याचिका खारिज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं