क्रिकेटर शार्दूल ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती [Cricketer Shardul Thakur’s health deteriorated, admitted to Medanta Hospital, Lucknow]

1 Min Read

ईरानी कप में खेल रहे थे

लखनऊ, एजेंसियां। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर की तबीयत ईरानी कप-2024 के मैच के दौरान बिगड़ गई। उन्हें तेज बुखार आया है। उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया है।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है।

बुधवार को शार्दूल इकाना स्टेडियम में बल्लेबाज करने उतरे थे। उन्होंने 59 गेदों पर 36 रन बनाए। 4 चौके और 1 छक्का जड़ा था।

शार्दूल ने सरफराज खान के साथ 73 रनों की साझेदारी की थी। शार्दूल ने 2 घंटे तक बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 2 बार ब्रेक लिया। रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई।

इसे भी पढ़ें

ओलंपिक से बाहर होने की खबर सुन विनेश की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं