लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होगी [Cricket will return in Los Angeles Olympics]

2 Min Read

आखिरी बार लैक्रोस 1908 में खेला गया, फ्लैग फुटबॉल डेब्यू करेगा

लॉस एंजिलिस, एजेंसियां। पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में फेमस पांच रिंग वाला ओलंपिक ध्वज साल 2028 में होने वाले ओलंपिक के मेजबान लॉस एंजिल्स को सौंपा गया।

इस वर्ष पेरिस ओलंपिक देखने गए अमेरिकियों को 2028 से काफी उम्मीदें हैं। कुछ फैंस का मानना है कि चार साल बाद होने वाले खेलों के इस महाकुंभ में हॉलीवुड का ग्लैमर भी नजर आएगा। अब LA गेम्स का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

लॉस एंजिलिस कब से कब तक होगा?

लॉस एंजिलिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 14 जुलाई 2028 को होगा, जबकि समापन समारोह दो हफ्ते बाद 30 जुलाई को होगा।

वहीं, पैरालिंपिक गेम्स का उद्घाटन समारोह 15 अगस्त और समापन समारोह 27 अगस्त को होगा। ओलंपिक व पैरालिंपिक में कुल 50 खेलों में 800 से ज्यादा इवेंट्स होंगे।

लॉस एंजिलिस पहले भी ओलंपिक हो चुका है

इस अमेरिकी शहर को तीसरी बार ओलंपिक की मेजबानी मिली है। इससे पहले, 1932 और 1984 में भी LA ओलंपिक करा चुका है। हालांकि, यहां पैरालिंपिक पहली बार होगा।

अमेरिका में करीब 3 दशक बाद ओलंपिक होगा। आखिरी बार 1996 अटलांटा में हुआ था। अगले ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाना है। इसके अलावा फ्लैग फुटबाल को भी ओलंपिक में शामिल किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिक का समापन: क्लोजिंग सेरेमनी में मनु भाकर और श्रीजेश ने तिरंगा थामा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं