बुरी फंसी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान, रंगभेद मामले में 1000 यूरो का जुर्माना [Captain of England women’s cricket team in trouble, fined 1000 euros in apartheid case]

1 Min Read

12 साल पुरानी ब्लैकफेस फोटो वायरल

लंदन, एजेंसियां। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट पर एक हजार यूरो (करीब 92 हजार रुपए) का जुर्माना लगाया गया है। नाइट पर यह जुर्माना 12 साल पुरानी एक फोटो फिर से वायरल होने के कारण लगाया गया है।

हीथर ने मांगी माफी

33 साल की हीथर 2012 में स्पोर्ट्स स्टार वाली किटी पार्टी में ब्लैकफेस के साथ फैंसी ड्रेस में नजर आई थीं। फोटो 12 साल पुरानी है, जो दोबारा वायरल हो रही है।

इस पर उन्हें फटकार लगाई गई है। हालांकि, इंग्लिश कप्तान ने एक बयान जारीकर माफी मांगी है।

उन्हें अगले महीने UAE में होने जा रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद क्रिकेट डायरेक्टर का इस्तीफा, विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन खटाई में

Share This Article
Exit mobile version