UP-बिहार के 33 जिलों में बाढ़, असम में हीटवेव के चलते स्कूल बंद [Flood in 33 districts of UP-Bihar, schools closed due to heatwave in Assam]

2 Min Read

MP समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कानपुर में पांडू नदी का पानी 13 गांवों में घुस गया है।

इससे 15 हजार लोग प्रभावित हैं। एक हजार बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं। लोगों के घरों में 2 फीट पानी भरा हुआ है।

उधर, बिहार में भी इन 12 जिलों में 12.67 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। भागलपुर और मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मुंगेर में सोमवार देर रात 2 छात्र बाढ़ के पानी में बह गए।

असम में पड़ रही बेतहाशा गर्मी

असम के गुवाहाटी में हीटवेव के चलते 4 दिन तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज यहां बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।

देश में मानसून अंतिम चरण में

देश में मानसून अंतिम चरण में पहुंच गया है। राजस्थान के ‎अनूपगढ़, बीकानेर, जोधपुर और गुजरात के भुज और द्वारका से मानसून लौटना शुरू हो गया है। इन इलाकों में 15 दिन से बारिश नहीं‎ हुई है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में बाढ़, यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं टलीं 

Share This Article
Exit mobile version