Blind Women’s World Cup:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने कोलंबो में नेपाल को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया है। टूर्नामेंट में भारत ने बिना कोई मैच हारे सभी मुकाबले जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। बता दे फाइनल में भारत ने नेपाल को सात विकेट से हराया और लक्ष्य 12.1 ओवर में 47 गेंद रहते हासिल किया।
किसने जीता था टॉस?
भारत ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए थे। भारत ने यह लक्ष्य 12.1 ओवर में ही 47 गेंद रहते हासिल कर लिया। भारत की ओर से खुला शरीर ने 27 गेंद पर चार चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए।20 दिनों पहले मुंबई में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को नवी मुंबई में हराकर महिला क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत की। अब तीन हफ्तों के अंदर ही भारतीय महिला ब्लाइंड टीम भी वर्ल्ड कप का खिताब उठाकर ब्लाइंड क्रिकेट की नई तकदीर लिखने की कोशिश की है।

















