Latest NewsU-19 World Cup: U-19 वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी: भारत- पाकिस्तान को अलग ग्रुप में रखकर ICC ने बढ़ाई सस्पेंस की लकीर

U-19 World Cup: U-19 वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी: भारत- पाकिस्तान को अलग ग्रुप में रखकर ICC ने बढ़ाई सस्पेंस की लकीर

U-19 World Cup:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आईसीसी ने आखिरकार अगले साल होने वाले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। क्रिकेट फैंस इस घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, खासकर इस बात पर सभी की नजरें थीं कि क्या भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। आईसीसी ने दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखकर लीग चरण में मुकाबले की संभावना खत्म कर दी, लेकिन आगे के राउंड में टक्कर की संभावना को खुला रखा है। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान अलग ग्रुप में:

आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए चार ग्रुप बनाए हैं।

  • ग्रुप A में भारत, बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड
  • ग्रुप B में पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड
  • ग्रुप C में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका
  • ग्रुप D में तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

भारत और पाकिस्तान को जानबूझकर अलग ग्रुप में रखा गया है। लीग चरण में भिड़ंत नहीं होगी, लेकिन सुपर सिक्स या नॉकआउट में भिड़ंत संभव है, जिससे रोमांच चरम पर रहेगा।

जनवरी 2026 से 23 दिन चलेगा महाकुंभ:

टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक नामिबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाएगा। यह इस चैंपियनशिप का 16वां संस्करण होगा। कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी और 41 मुकाबले खेले जाएंगे।
पहला मैच 15 जनवरी को भारत बनाम यूएसए के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

भारत का लीग शेड्यूल:
  • 15 जनवरी: भारत vs यूएसए
  • 17 जनवरी: भारत vs बांग्लादेश
  • 24 जनवरी: भारत vs न्यूजीलैंड

यह तीनों मैच बुलावायो में होंगे।
कहां होगा फाइनल?
इस बड़े टूर्नामेंट का फाइनल 6 फरवरी 2026 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
सेमीफाइनल क्रमशः 3 और 4 फरवरी को होंगे।

क्यों खास है यह टूर्नामेंट?

अंडर-19 वर्ल्ड कप वह मंच है, जिसने विराट कोहली, बाबर आज़म, केन विलियमसन, शुभमन गिल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को दुनिया के सामने पेश किया। भारत इस स्तर पर सबसे सफल टीम है। इस बार भी भारतीय टीम दावेदारों में शामिल है।
फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारत और पाकिस्तान नॉकआउट चरण में आमने-सामने होंगे, क्योंकि हर बार की तरह यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है।
अगले साल की शुरुआत में होने वाला यह क्रिकेट महाकुंभ युवा प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच साबित होने वाला है और क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles