Bihar Cricket Association: 24 साल के हर्षवर्धन बने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष

2 Min Read

Bihar Cricket Association:

पटना, एजेंसियां। 24 साल के युवा हर्षवर्धन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गये हैं। वह निर्विरोध चुने गए हैं। इसके साथ ही, बीसीए की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। हर्षवर्धन पूर्व बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी के पुत्र हैं।

देश के सबसे युवा अध्यक्षः

क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब इतने कम उम्र का युवा किसी राज्य क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बना है। इसकी चर्चा क्रिकेट जगत में काफी हो रही है।

हर्षवर्धन बोले-बिहार में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगेः

अध्यक्ष बनने के बाद हर्षवर्धन ने कहा कि मेरा लक्ष्य संगठन को एकजुट रखते हुए राज्य में क्रिकेट की नई ऊंचाइयां छूना है। सभी पदाधिकारी मिलकर बिहार क्रिकेट को मजबूत करेंगे और आने वाले वर्षों में यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।

इनका भी हुआ चुनावः

बीसीए में उपाध्यक्ष पद पर प्रिया कुमारी का चुनाव हुआ है। वहीं जियाउल आरफीन को संगठन का सचिव चुना गया है। बीसीए के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिषेक नंदन को दी गई, जबकि संयुक्त सचिव पद रोहित कुमार को मिला है। सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध रूप में हुआ है, जिससे चुनावी प्रक्रिया सुगम और शांतिपूर्ण रही। पूरी कार्यकारिणी युवाओं से भरी है।

इसे भी पढ़ें

International cricket stadium: झारखंड में बनेगा एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जमशेदपुर में 49.50 एकड़ जमीन चिन्हित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं