राज्य इकाइयों के विदेशी क्रिकेट बोर्ड से सीधे गठजोड़ करने पर रोक लगा सकता है बीसीसीआई

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अभ्यास शिविर आयोजित करने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए राज्य इकाइयों के सीधे विदेशी क्रिकेट बोर्ड से गठजोड़ करने पर रोक लगाने की तैयारी में है।

बीसीसीआई चाहता है कि राज्य इकाइयां इस तरह के किसी भी प्रस्ताव पर उसके माध्यम से आगे बढ़ें। इस मामले में 18 मार्च को होने वाली बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

बीसीसीआई चाहता है कि राज्य इकाइयां इस तरह के किसी भी प्रस्ताव पर उसके माध्यम से आगे बढ़ें। इस मामले में 18 मार्च को होने वाली बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

बीसीसीआई को यह फैसला करने के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि दिल्ली और पुडुचेरी सहित कई राज्य इकाइयों ने विदेशी क्रिकेट बोर्ड विशेषकर एसोसिएट देशों से अपनी टीम की मेजबानी करने के लिए बातचीत की है।

इसे भी पढ़ें 

भाजपा ने विपक्षी नेताओं से कहा, सीएए के बारे में झूठ फैलाना बंद करें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं