तिरंगे पर पैर रखने पर बजरंग पुनिया की सफाई [Bajrang Punia’s clarification on stepping on the Tricolor]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। विनेश के स्वागत के दौरान रेसलर बजरंग पूनिया एक कार की बोनट पर चढ़े थे, जिस पर तिरंगे का पोस्टर था। उनके पैर के नीचे तिरंगे का पोस्टर आ गया।

इस पर बजरंग ने सफाई देते हुए कहा, ‘ऐसा सिर्फ अनजाने में हुआ। मैंने हमेशा देश की शान बढ़ाने की कोशिश की है। ये ट्रोलिंग सही नहीं है।’

विनेश फोगाट ने रेसलिंग से संन्यास वापसी के संकेत दिए हैं। हरियाणा में पैतृक गांव पर विनेश से संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया।

इस पर उन्होंने कहा- ‘जिस रेसलिंग को मैं छोड़ना चाहती थी या छोड़ दिया है, मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती।’

दरअसल, पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश ने संन्यास का ऐलान किया था।

इसे भी पढ़ें

विनेश फोगाट ने दिये संन्यास वापसी के संकेत, कहा- रेसलिंग छोड़ने पर अभी कुछ नहीं कह सकती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं