अश्विन स्वदेश लौटे, बोले- CSK से खेलने जा रहा हूं [Ashwin returned home, said- going to play with CSK]

2 Min Read

चेन्नई में फूल-मालाओं से स्वागत हुआ

चेन्नई, एजेंसियां। पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन संन्यास लेने के बाद स्वदेश लौट आए हैं। वे गुरुवार सुबह चेन्नई पहुंचे। जहां उनका बैंड-बाजे के बीच फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। घर लौटने पर उन्हें माता और पिता ने गले लगा लिया। उनकी मां उन्हें गले लगाते हुए भावुक हो गईं और रोने लगीं।

38 साल के अश्विन ने स्वदेश लौटकर कहा- ‘मैं CSK के लिए खेलने जा रहा हूं। मैं जितना हो सके उतना लंबे समय तक खेलने की कोशिश करूंगा। मुझे नहीं लगता है कि अश्विन बतौर एक क्रिकेटर खेल चुके हैं। हां, अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर खेल चुके हैं।’

भावुक फैसला था सन्यास काः

जब उनसे पूछा गया कि क्या संन्यास लेना एक मुश्किल फैसला था, तो दिग्गज स्पिनर ने कहा, ‘…ऐसा नहीं है। यह बहुत से लोगों के लिए इमोशनल है। यह मेरे लिए, यह राहत और संतोष की एक बात है…यह मेरे दिमाग में काफी समय से चल रहा था, लेकिन यह बहुत सहज था। मैंने इसे चौथे दिन महसूस किया और 5वें दिन इसे स्वीकार कर लिया।

अश्विन ने एक दिन पहले बुधवार, 18 अक्टूबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायरमेंट की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें

उषा मार्टिन लीज घोटाल के आरोपी खनन निदेशक का CBI के समक्ष सरेंडर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं