अर्जुन तेंदुलकर ने लिए 9 विकेट, गोवा को पारी और 189 रन से जीत दिलाई [Arjun Tendulkar took 9 wickets, helped Goa win by an innings and 189 runs]

2 Min Read

कर्नाटक में खेल रहे घरेलू क्रिकेट

बेंगलुरु, एजेंसियां। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू मैच में 9 विकेट लिए हैं।

गोवा के लिए कर्नाटक के इन्विटेशनल टूर्नामेंट में खेलते हुए अर्जुन ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन की मदद से गोवा ने कर्नाटक-11 के खिलाफ पारी और 189 रन से जीत दर्ज की।

रणजी ट्रॉफी का नया सीजन शुरू होने से पहले अर्जुन ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। कर्नाटक ने घरेलू क्रिकेट को देखते हुए इन्विटेशनल टूर्नामेंट का आयोजन किया है।

कर्नाटक से निकिन जोश खेले कैप्टन थिम्मपिया मेमोरियल टूर्नामेंट में कर्नाटक-11 और गोवा के बीच मैच खेला गया।

गोवा ने अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम खिलाई, जबकि कर्नाटक ने अंडर-19 और अंडर-23 खिलाड़ियों को मौका दिया। इनमें निकिन जोश और विकेटकीपर शरथ श्रीनिवास ही 2 सीनियर प्लेयर रहे।

कमाल का प्रदर्शन किया अर्जुन ने

अर्जुन ने 2 पारियों में 26.3 ओवर बॉलिंग की और 87 रन देकर 9 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने 13 ओवर बॉलिंग कर महज 41 रन दिए और 5 विकेट झटक लिए। जिस कारण कर्नाटक 103 रन ही बना सका।

जवाब में गोवा ने अभिनव तेजराना की सेंचुरी और मंथन खुटकर की फिफ्टी के दम पर 413 रन बना दिए।

इसे भी पढ़ें

मैं और तेंदुलकर उस महान प्रतिभा के आगे फीकेः ब्रायन लारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं