अमन सहरावत रेसलिंग के सेमीफाइनल में, नीरज चोपड़ा का आज फाइनल [Aman Sehrawat in semi-finals of wrestling, Neeraj Chopra’s final today]

1 Min Read

पेरिस, एजेंसियां। अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक के मेंस 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अल्बानिया के जेलिम खान अबकारोव को 12-0 से हराया। नीरज चोपड़ा आज पेरिस ओलंपिक में मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में हिस्सा लेंगे।

26 साल के नीरज ने 2 दिन पहले क्वालिफिकेशन में पहले प्रयास में 89.34 मीटर भाला फेंका था और पहले स्थान पर रहे।

ऐसे में भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। नीरज चोपड़ा का इवेंट रात 11:55 बजे से होगा।

इसे भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिक: नीरज जेवलिन थ्रो के फाइनल में, विनेश फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं