कोहली-रोहित के बाद जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय को कहा अलविदा [After Kohli-Rohit, Jadeja also said goodbye to T20 International]

1 Min Read

नई दिल्ली , एजेंसियां। भारत ने बीते शनिवार को जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब अपने नाम किया वैसे ही दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया।

इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

अब इस फेहरिस्त में रवींद्र जडेजा का नाम भी जुड़ गया है। जडेजा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी दी।

जडेजा ने अपने पोस्ट में लिखा, “पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं।

गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा।

टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का एक शिखर। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।”

इसे भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने भी T20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं