IPL के लिए अफ्रीकी क्रिकेटर ने पाकिस्तानी लीग छोड़ी [African cricketer left Pakistani league for IPL]

1 Min Read

मुंबई ने कॉर्बिन बॉश को स्क्वॉड में शामिल किया

मुंबई, एजेंसियां। साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने के लिए पाकिस्तान की सुपर लीग छोड़ने का फैसला किया है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए अपनी स्क्वॉड में शामिल किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बॉश पर कॉन्ट्रैक्ट नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

बॉश के पाकिस्तानी लीग छोड़ने की वजहः

IPL और PSL दोनों में खेलने के लिए बॉश को 50 लाख रुपए ही मिल रहे थे, लेकिन बॉश अगर IPL के सभी 14 मैच खेलते हैं तो उनको ₹50 लाख के साथ 1 करोड़ 5 लाख रुपए और मिलेंगे।

IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगः

IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। ढाई महीने तक चलने वाली इस लीग में हर खिलाड़ी खेलना चाहता है। इससे उसे अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है।

इसे भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस को झटका, जसप्रीत बुमराह IPL 2025 के शुरुआती हफ्तों में नहीं खेलेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं