गयाना, एजेंसियां। T20 World Cup 2024 का 5वां मुकाबला अफगानिस्तान और युगांडा के बीच खेला गया।
मुकाबले में अफगानिस्तान ने युगांडा पर बड़ी जीत दर्ज की है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने युगांडा को 184 रनों का लक्ष्य दिया।
बल्लेबाजी में जहां रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने कमाल किया का प्रदर्शन किया।
वहीं अफगानिस्तान के तरफ से गेंदबाजी में फजल हक फारूकी ने अपने सामने युगांडा के सभी खिलाड़ी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने अपनी गेंदबाजी में पंजा खोलते हुए युगांडा की टीम को 58 के स्कोर पर ही रोक दिया। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड कइ झड़ी लग गई।
रनों के लिहाज से टी20 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से ये जीत तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इस सूची में श्रीलंका टॉप पर काबिज है।
2007 के विश्व कप में लंका ने केन्या को 172 रनों से हराया था। अब सबसे बड़ी जीत की लिस्ट में अफगानिस्तान ने दोबारा अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
अफगानिस्तान ने संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप की तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी अफगानिस्तान के नाम पर है।
इसे भी पढ़ें
झारखंडः राज्यकर्मियों का डीए मर्ज होगा, ग्रेच्युटी-हाउस रेंट में होगी बढ़ोतरी