T20 World Cup: ओपनर अभिषेक शर्मा 2 दिन से अस्पताल में, पेट में इन्फेक्शननामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

2 Min Read

T20 World Cup

मुंबई, एजेंसियां। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उनका गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल है। PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभिषेक पिछले दो दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं।

BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया कि अभिषेक को पेट के इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या की सही जानकारी के लिए कुछ जांच की जा रही हैं। यह अभी साफ नहीं है कि उन्हें आज डिस्चार्ज किया जाएगा या नहीं। फिलहाल, नामीबिया के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल लग लग रहा है।

अभिषेक को पहले से थी जानकारी

अभिषेक को पेट की समस्या होने की जानकारी पहले से थी। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान वह बल्लेबाजी करने आए थे और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। हालांकि वे फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे, तब भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की थी कि वे पेट की परेशानी से उबर रहे हैं। डोशेट ने कहा था, उनके पेट में थोड़ी दिक्कत है। हमें उम्मीद है कि वे दो दिन में अगले मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

सैमसन और ईशान करेंगे ओपनिंग

अगर अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो भारत के पास संजू सैमसन से ओपनिंग कराने का विकल्प है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद संजू को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन ने रिप्लेस कर दिया था।

Share This Article
Exit mobile version