भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीता [India won the Champions Trophy after 12 years]

2 Min Read

न्यूजीलैंड को फाइनल में 4 विकेट से हराया

दुबई, एजेंसियां। भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले टीम ने 2013 में खिताब जीता था। न्यूजीलैंड ने रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए, जिसे भारत ने 49वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर चेज कर लिया।

रोहित की कप्तानी में 9 महीने में दूसरा ICC खिताब:

9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है। उनकी कप्तानी में टीम ने जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था। साल 2000 में भी भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हुआ था, जिसे न्यूजीलैंड ने जीता था। रोहित की कप्तानी में भारत ने 25 साल पुरानी हार का बदला भी लिया है।

मैच के हाईलाइट्स:

रोहित शर्मा ने 76, श्रेयस अय्यर ने 48 और केएल राहुल ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में सबसे बड़ा रोल रहा कुलदीप यादव का, जिन्होंने दो ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर गेम इंडिया के पाले में ला दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड से सबसे ज्यादा स्कोर डेरिल मिचेल (63 रन) का रहा।

इसे भी पढ़ें

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम हुई दुबई रवाना 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं