Australia cricket squad 2025
कैनेबरा, एजेंसियां। ICC U19 मेन्स वर्ल्ड कप 2026 के लिए मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया इस बार अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान में उतरने जा रहा है, जिसकी कमान युवा बल्लेबाज और पिछले वर्ल्ड कप के स्टार खिलाड़ी ओलिवर पीक को दी गई है।
ओलिवर पीक ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन किया
ओलिवर पीक ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। वह चोटिल खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल किए गए थे, मगर चार पारियों में 120 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। भारत के खिलाफ फाइनल में उनका नाबाद 46 रन का योगदान ऑस्ट्रेलिया की जीत में निर्णायक साबित हुआ था। ताज़ा फॉर्म की बात करें तो पीक ने इंग्लैंड के खिलाफ PM इलेवन मैच में भी बेहतरीन अर्धशतक जड़ा था। अनुभव के चलते उन्हें टीम नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। विल मलैज्चुक, नितेश सैमुअल और तेज गेंदबाज विलियम टेलर जैसे promising खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। ये खिलाड़ी सितंबर में भारत के खिलाफ U19 सीरीज और पर्थ में नेशनल U19 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
कोच टिम नीलसन के अनुसार
कोच टिम नीलसन के अनुसार टीम पूरी तरह संतुलित और खिताब दोबारा जीतने की क्षमता से भरपूर है। नीलसन का कहना है कि चयन में कौशल, फॉर्म और टीम बैलेंस को प्राथमिकता दी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की हेड ऑफ नेशनल डेवलपमेंट सोनिया थॉम्पसन ने भी टीम को अनुभव और उभरती प्रतिभाओं का मजबूत मिश्रण बताया।ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप के ग्रुप A में रखा गया है, जहां वह आयरलैंड, जापान और श्रीलंका से भिड़ेगा। टीम जनवरी की शुरुआत में नामीबिया पहुंचेगी और 9–14 जनवरी के बीच वार्म-अप मुकाबले खेलेगी।
ऑस्ट्रेलिया U19 टीम:
ओलिवर पीक (कप्तान), केसी बार्टन, नादेन कूराय, जेडन ड्रेपर, स्टीवन होगन, थॉमस होगन, बेन गॉर्डन, जॉन जेम्स, चार्ल्स लैकमुंड, एलेक्स ली-यंग, विल मलैज्चुक, नितेश सैमुअल, हेडन शिलर, आर्यन शर्मा और विलियम टेलर।







