झारखंड सीनियर पुरुष हॉकी टीम का चयन ट्रायल 20 को [Jharkhand senior men’s hockey team selection trial on 20th]

1 Min Read


रांची। चार से 15 अप्रैल तक उत्तरप्रदेश के झांसी में 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इसमें झारखंड पुरुष हॉकी टीम की भागीदारी के लिए झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 20 मार्च को सुबह आठ बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित होगा।

इस चयन ट्रायल में झारखंड का कोई भी हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकता है। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और हॉकी इंडिया का आइडी कार्ड लाना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें

बागपत में बड़ा हादसा, आदिनाथ के निर्वाण पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में मचान ढहा, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 75 से अधिक घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं