झारखंड के शिव चरण सुंडी ने जूनियर मिस्टर इंडिया में बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस [Shiv Charan Sundi of Jharkhand became Champion of Champions in Junior Mr. India]

1 Min Read

चक्रधरपुर। झारखंड के लिए आज एक गर्व का क्षण आया। राज्य के शिव चरण सुंडी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में जूनियर मिस्टर इंडिया 2025 प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता हासिल की। बिलासपुर में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ना केवल गोल्ड मेडल जीता, बल्कि ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

शिव चरण सुंडी की यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्हें झारखंड से इस भार वर्ग में यह गौरव हासिल करने वाला पहला एथलीट बनाती है। उनका यह असाधारण प्रदर्शन पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

इसे भी पढ़ें

25 साल बाद फिर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भिड़ेंगे IND-NZ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं