महाराष्ट्र को हरा झारखंड महिला हॉकी टीम फाइनल में [Jharkhand women’s hockey team beat Maharashtra to reach the final]

1 Min Read

रांची। एक से 12 मार्च तक हरियाणा के पंचकुला में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मंगलवार को झारखंड महिला हॉकी टीम ने महाराष्ट्र को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व झारखंड टीम 10 वर्ष पहले 2015 में फाइनल में पहुंचकर उप विजेता बनी थी।

मैदानी खेल में झारखंड और महाराष्ट्र की टीम एक दूसरे के खिलाफ गोल करने में असफल रहे और विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। पेनाल्टी शूट आउट में झारखंड टीम की ओर से रजनी केरकेट्टा, अलबेला रानी टोप्पो और सम्मी बाड़ा ने गोल किया।

झारखंड टीम को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह , विजय शंकर सिंह , मनोज कोनबेगी सहित अन्य ने बधाई दी। झारखंड टीम का फाइनल मुकाबला 12 मार्च को हॉकी हरियाणा के साथ होगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड महिला हॉकी टीम ने हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं