मुंबई,एजेंसियां। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अभी तक एक ही वैन्यू पर अधिक मैच खेलने के कारण कई दिग्गजों ने सवाल उठाये हैं। किसी ने कहा कि टीम इंडिया का दुबई के एक ही पिच पर खेलने का फायदा मिल रहा है। इन सभी सवालों का जवाब टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया है।
उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता है कि इस पिच से क्या फायदा मिल सकता है। हमने चारो मैच जीत लिए तो लोगों को लगा कि भारत को फायदा मिला। ड्रॉ तो पहले ही तय हो चुका था, हम बस उसके अनुसार खेले।
कोटक ने कहा कि किसी भी टीम को मैच जीतने के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। अगर आप अच्छा नहीं खेलते , तो शिकायत करने का कोई मतलब नहीं, अगर अच्छा खेलते हो तो ये सब कहने की जरूरत ही नहीं कि कोई फायदा मिला है।
इसे भी पढ़ें








