आईपीएल से हर साल होती है 12097 करोड़ की कमाई [IPL earns 12097 crores every year]

3 Min Read

आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज हो चुका है। क्रिकेट के चमक धमक से सजे इस लीग आईपीएल को यूं ही क्रिकेट की दुनिया की सबसे महंगी लीग नहीं कहा जाता। दरअसल, आईपीएल करोड़ों नहीं बल्कि अरबों रुपये का खेल है और हर साल होने वाले इस टूर्नामेंट से बीसीसीआई और आईपीएल को लाखों करोड़ का मुनाफा होता है।

इस बात का अंदाजा सिर्फ इससे लगाया जा सकता है कि स्टार स्पोर्ट्स और जियो सिनेमा ने साल 2023 से 2027 तक आईपीएल के ब्रॉडकास्ट राइट्स 48,390 करोड़ रुपये में खरीदे थे। यानी हर साल इसे 12,097 करोड़ रुपये की कमाई होती है। इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी कमाई का जरिया भी मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स ही हैं। इससे होने वाली कमाई बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी के बीच 50-50 फीसदी बंटती है. इसके अलावा अन्य मुनाफे अलग हैं।

मीडिया ब्रॉडकास्ट से होती है सबसे अधिक कमाई

आईपीएल की सबसे ज्यादा कमाई मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से होती है। स्टार स्पोर्ट्स और जियो सिनेमा ने मिलकर 2023 से 2027 तक के लिए आईपीएल के ब्रॉडकास्ट राइट्स ख़रीदे हैं। इसके लिए उन्होंने 48,390 करोड़ रुपये में डील की है। ऐसे में देखा जाए तो आईपीएल से हर साल 12,097 करोड़ रुपये की कमाई होती है।

अब इस रकम को बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी के बीच 50-50 फीसदी हिस्से में बांट दिया जाता है। इसके अलावा आईपीएल की कमाई का बड़ा जरिया डील्स है। आईपीएल में अलग अलग ब्रांड्स करोड़ों रुपये खर्च कर अपनी ब्रांडिंग करते हैं। मैचों के दौरान टिकट बिक्री से फ्रेंचाइजी और सरकार दोनों की कमाई होती है।

जर्सी, कैप, स्टीकर्स और अन्य क्रिकेट मर्चेंडाइज की बिक्री से भी आईपीएल में अच्छी खासी कमाई हो जाती है और स्टेडियम में बेचे गए खाने-पीने के सामान, टिकट और बाकी सर्विसेज से भी आईपीएल की कमाई होती है।

सरकार को टैक्स नहीं, फिर भी टीडीएस से कमाई

आईपीएल भले ही टैक्स-फ्री हो, लेकिन सरकार को इससे अच्छा-खासा मुनाफा होता है। सरकार की सबसे बड़ी कमाई खिलाड़ियों की सैलरी पर कटने वाले टीडीएस से होती है। 2025 के मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने खिलाड़ियों की खरीद पर कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

इस दौरान 120 भारतीय और 62 विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। भारतीय खिलाड़ियों की सैलरी पर 10 प्रतिशत और विदेशी खिलाड़ियों की सैलरी पर 20 प्रतिशत टीडीएस कटता है। इस तरह सरकार को आईपीएल 2025 में 89.49 करोड़ रुपये का टैक्स मिला।

इसे भी पढ़े

बीसीसीआई ने आईपीएल मैच के दौरान 12,000 कैंसर और थैलेसीमिया रोगियों की मेजबानी की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं