रांची : सेंट माइकल पब्लिक स्कूल का 25वां वार्षिक खेल-कूद दिवस गुरूवार को धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने बच्चों के क्रिया-कलाप, प्रस्तुति और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेल का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
खेल के माध्यम से बच्चों के जीवन में सहयोग और अनुशासन की भावना का विकास होता है।
खेलकूद से बच्चे के अंदर न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक रूप से भी सुदृढ़ बनाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद जरूरी है।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस खेल-कूद प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर रेस एवम बाधा रेस, 100× 4, 200× 4 मीटर रिले रेस, बैलून रेस, थ्री लेग रेस, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, स्लो साइकिल रेस जैसे कुल 127 इवेंट्स में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या-26) अरूण कुमार झा, रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू और भाजपा अरगोड़ा मंडल अध्यक्ष मुनेश्वर साहू रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शिक्षिका तृषा कुमारी ने अपना विचार प्रकट करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से विद्यालय के खेल शिक्षक पुरुषोत्तम पांडे, विवेक कुमार, संदीप कुमार, धीरज कुमार, अंजू कुमारी, सुमन कुमारी, सुनीता कुमारी, अर्शी बानो, तबस्सुम खातून, सदफ रहमान, प्रतिमा नाग, मनोरमा कुमारी, स्निग्धा रहमान, सरिता कुमारी, नफीस फातिमा, रेनू मिश्रा, निर्मल कुमार चौधरी, उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा एवम अजविया फातिमा का मुख्य रूप से योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें
मेधा घोटाले में सीएमओ की संलिप्तता, हो सीबीआई जांच : कुणाल षाडंगी