Wednesday, October 22, 2025

South Asian Athletics Championship: रांची में 24 अक्टूबर से होगी साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 6 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

- Advertisement -

South Asian Athletics Championship:

रांची। झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का हिस्सा बनने जा रही है। बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा।

इसमें भारत समेत श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव के एथलीट हिस्सा लेंगे। आयोजन की तारीख पहले अप्रैल-मई तय की गई थी, लेकिन अब इसे अक्टूबर में कराने का निर्णय लिया गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस इवेंट में धावक और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पाकिस्तान की भागीदारी पर अभी स्थिति साफ नहीं है।

विदेश मंत्रालय से मिली हरी झंडीः

एएफआई की फाइनेंस कमेटी के अध्यक्ष मधुकांत पाठक के मुताबिक पाकिस्तान को लेकर अंतिम निर्णय उसी देश की सहमति पर निर्भर करेगा। बाकी सभी देशों से सहमति मिल चुकी है। विदेश मंत्रालय ने भी पाकिस्तान टीम की संभावित भागीदारी पर हरी झंडी दे दी है।

यह आयोजन वर्ल्ड एथलेटिक्स की “D” कैटेगरी मीट में शामिल है, जो खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग और योग्यता सुधारने का बड़ा मंच बनेगा।

प्रतियोगिता से झारखंड और पूरे देश को लाभः

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस प्रतियोगिता से न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत को लाभ होगा, क्योंकि घरेलू मैदान पर ही एथलीट्स को अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल होगा।

स्थानीय खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साहः

रांची पहले भी ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी कर चुका है। इन आयोजनों ने रांची को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दी है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से यहां के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्हें विश्वस्तरीय खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिलेगा।

झारखंड में एथलेटिक्स की लोकप्रियता बढ़ीः

झारखंड में एथलेटिक्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। दर्शकों के लिए भी यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं होगा, क्योंकि उन्हें अपने ही शहर में अंतरराष्ट्रीय मुकाबला देखने का अनोखा अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं जीत सके मेडल, 40 सेंटीमीटर से ब्रॉन्ज चूके भारत के सचिन यादव


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Election 2025: पीएम मोदी और अमित शाह 24 अक्टूबर को करेंगे धुआंधार रैली, चार जिलों में भरेंगे हुंकार

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार-प्रसार का बिगुल बज चुका है। इसी कड़ी में 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Hemant Soren: क्या अपमान का घूंट पीकर भी चुप रहेंगे हेमंत सोरेन?- आनंद कुमार

Hemant Soren: जब आपके ही सहयोगी आपको दूध की मक्खी की तरह निकाल चुके हैं?मंत्री सुदीव्य सोनू खुद कह चुके हैं —“मुख्यमंत्री को बिहार...

Shaniwar Wada Namaz: शनिवार वाडा में नमाज पर बवाल: सचिन सावंत ने मेधा कुलकर्णी पर साधा निशाना

Shaniwar Wada Namaz: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शनिवार वाडा में कुछ युवतियों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है।...

Dua first look Diwali: दिवाली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिखाई बेटी ‘दुआ’ की पहली झलक, मां-बेटी...

Dua first look Diwali: मुंबई, एजेंसियां। दिवाली 2025 बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए बेहद खास रही। इस बार...

Remedy for indigestion after oily food: ऑयली और मीठा खाने के बाद पीएं ये पानी, बदहजमी, गैस और एसिडिटी...

Remedy for indigestion after oily food: नई दिल्ली, एजेंसियां। त्योहारों में मिठाई और तले हुए पकवानों का सेवन बढ़ जाता है। ऐसे में पेट में...

Govardhan Puja Special: गोवर्धन पूजा स्पेशल: कढ़ी चावल बनाना अब हुआ आसान, ट्राई करें ये सिंपल रेसिपी

Govardhan Puja Special: नई दिल्ली, एजेंसियां। गोवर्धन पूजा, जो दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है, अन्नकूट उत्सव के रूप में भी प्रसिद्ध है। इस...

Air pollution after Diwali: दिवाली के बाद राजधानी समेत 16 शहरों में AQI गंभीर श्रेणी में

Air pollution after Diwali: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली के अगले दिन देश की हवा फिर जहरीली हो गई है। राजधानी दिल्ली समेत कम से कम...

PM Modi Trump call: पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया, कहा- आतंकवाद के खिलाफ...

PM Modi Trump call: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया और कहा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories