Wednesday, June 25, 2025

Sonakshi Sinha: बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर शत्रुध्न सिन्हा के बयान से मचा तहलका

23 जून को एक्टर जहीर के साथ शादी की है चर्चा

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की दूर से चमकती दुनिया जहां हर तरफ चमक-धमक नजर आता है, अक्सर विवादों का काला साया उनका पीछा करता है।

उन्हीं सभी सितारों में से एक बॉलीवुड की सोनाक्षी सिन्हा भी है। ‘दबंग’ गर्ल जिनकी जिंदगी की कहानी को ऑफ फेम और फॉर्च्यून भी कहा जा सकता है, काफी विविधताओं से भरी हुई है।

अब एक्ट्रेस की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर छायी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस 23 जून को जहीर इकबाल संग शादी करने वाली हैं।

हालांकि कपल की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है। सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बेटी की शादी की चर्चा पर चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे तो केवल बताते हैं, पूछते नहीं। दिग्गज एक्टर के इस बयान के बाद एक नई बहस शुरू हो गई है।

विवादों से भरा रहा है सोनाक्षी का करियर

कौन बनेगा करोड़पति 11 (2019) के एक एपिसोड के दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से रामायण से जुड़ा एक सवाल पूछा था।

सोनाक्षी राजस्थानी कारीगर रूमा देवी के साथ हॉट सीट शेयर कर रही थीं। उन्हें जवाब पता नहीं था। इस सवाल के लिए सोनाक्षी को लाइफलाइन का इस्तेमाल करना पड़ा।

सवाल था, रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? यह देखकर नेटिजन्स भड़क उठे और इतना आसान सवाल न जानने के लिए सोनाक्षी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्विटर पर लोग #YoSonakshiSoDumb ट्रेंड कर रहे थे। हालांकि, सोनाक्षी ने सीधा जवाब न देकर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।

मुकेश खन्ना संग सोनाक्षी का विवाद

साल 2020 में, महाभारत और शक्तिमान में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा कि उन्हें नहीं पता था कि हनुमान ने किसके लिए संजीवनी बूटी खरीदी थी।

जहां सोनाक्षी इस पर चुप रहना पसंद करती हैं, वहीं उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने खन्ना की आलोचना की।

बाद में, मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा पर किए कमेंट को लेकर बात की।

उन्होंने कहा, मेरी बातों को चढ़ाकर पेश किया गया। मैं शत्रुजी को लंबे समय से जानता हूं और उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मैंने केवल उदाहरण के तौर पर सोनाक्षी का नाम लिया था।

भंगी विवाद में फंसी

साल 2019 सोनाक्षी सिन्हा के लिए काफी कठिन साल था, क्योंकि उन्हें अक्सर उनके कमेंट के लिए ट्रोल किया जाता था।

एक रेडियो शो के दौरान कथित तौर पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के बाद अभिनेत्री को वाल्मिकी समुदाय की नाराजगी का सामना करना पड़ा था।

दरअसल सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान, सोनाक्षी को यह कहते हुए सुना गया कि वह एयरपोर्ट पर जाते समय कैजुअल कपड़े पहनना पसंद करती हैं।

हालांकि, ऐसे दिन भी आते हैं, जब उन्हें अपने बिजी शेड्यूल के कारण तैयार होने का समय नहीं मिलता है और उन्होंने आगे कहा, “ये थोड़ी है कि जानबूझकर घर जाके, ‘भंगी’ बनके चली जाउंगी”।

यह बयान वाल्मिकी समुदाय को पसंद नहीं आया और अपना गुस्सा दिखाने के लिए यूपी के मुरादाबाद में लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा का पुतला जलाया।

बाद में, सोनाक्षी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक सार्वजनिक माफी जारी की।

इसे भी पढ़ें

23 को सलमान के दोस्त के बेटे से शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...

Smart Passport: आपका पासपोर्ट अब होगा स्मार्ट, जानिए कैसे [Your passport will now be smart, know how]

Smart Passport: रांची। भारत में पासपोर्ट अब स्मार्ट और...

5 star hotels: पटना में बनेंगे 3 नये 5 स्टार होटल [3 new 5 star hotels will be built in Patna]

5 star hotels: पटना, एजेंसियां। बिहार की राजधानी पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img