रांची: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज 7 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 58 सीटों पर मतदान हो रहा है।
दिल्ली की 7, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी वोटिंग हो रही है।
झारखंड के चीर सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर वोटर्स की लंबी लाइन दिख रही है। मतदाता आज 93 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
झारखंड में तीसरे चरण (देश में छठे) में लोकसभा की चार सीटों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में शनिवार को वोट डाले जा रहे हैं।
इस चरण में राज्य की चारों सीटों के लिए कुल 93 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
झारखंड के 8,963 मतदान केंद्रों पर 82,16,506 मतदाता 93 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे।
वोटरों में 42,06,926 पुरुष, 40,09,290 महिला और 290 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। सभी बूथों पर मतदान कर्मी शुक्रवार को ही पहुंच गए।
चारों लोकसभा सीटों के कुल 8963 मतदान केंद्र बनाएं गये हैं। इसमें 3361 केंद्र शहरी और 5602 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। सभी मतदान केंद्रों की निगरानी दो-दो 4डी कैमरे से की जाएगी।
झारखंड में सभी चार लोकसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्ष के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
रांची लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी एवं कांग्रेस नेता यशस्विनी सहाय का भाजपा के मौजूदा सांसद संजय सेठ के खिलाफ सीधा मुकाबला है।
इसे भी पढ़ें