Thursday, October 23, 2025

हरियाणा में स्कूल बस पलटने से छह बच्चों की मौत, 20 घायल; प्रधानाध्यापक समेत तीन गिरफ्तार

- Advertisement -

चंडीगढ़, एजेंसियां : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पेड़ से टकराकर पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत हो गई और लगभग 20 घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूल प्रधानाध्यापक और बस चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने अस्पतालों में घायल छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा गया है कि ईद के अवसर पर छुट्टी होने के बावजूद यह कैसे खुला था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मौत की घटना को हृदय विदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों को ‘इस क्रूर आघात’ को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने बच्चों को खो दिया।

इसके साथ ही मैं घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद देने में लगा है।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महेंद्रगढ़ जिले में सड़क हादसे में छह विद्यार्थियों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों को हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःखद है।

मेरी संवेदनाएं मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

स्थानीय प्रशासन द्वारा घायल बच्चों को सहायता पहुंचाई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

यह घटना कनीना में उन्हाणी गांव के निकट सुबह लगभग 8.30 बजे उस वक्त हुई जब बस प्राथमिक से माध्यमिक कक्षाओं के लगभग 40 बच्चों को लेकर जी एल पब्लिक स्कूल जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक छात्रों में सत्यम, युवराज, वंश, रिकी, अंशू और यकुश शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि चालक धर्मेंद्र तेजी से बस चला रहा था और उसका बस पर से नियंत्रण खो गया और यह एक पेड़ से टकराकर पलट गई।

महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने फोन पर बताया कि इस हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई है जबकि लगभग 20 छात्र घायल हैं।

पुलिस ने कहा कि चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था।

पुलिस ने स्कूल की प्रधानाध्यापक दीप्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल के एक और अधिकारी होशियार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

घटनास्थल पर बड़ा हृदय विदारक दृश्य था जहा स्कूल बैग, जूते, पानी की बोतलें और कॉपी-किताब सड़क पर बिखरे पड़े थे।

घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए दौड़े और बुरी तरह क्षतिग्रस्त बस से बच्चों को बाहर निकाला।

एक घायल विद्यार्थी ने संवाददाताओं को बताया कि चालक तेज गति से बस चला रहा था और उसने बस से नियंत्रण खो दिया जिससे वह पेड़ से टकरा गई। उसने कहा, ‘‘बस चालक नशे में लग रहा था’’।

खेरी तलवाना गांव निवासी वकील मनदीप सिंह ने दावा किया कि कुछ गांव वालों को जब पता चला कि बस चालक नशे में है तो उन्होंने बस रोक ली लेकिन प्रधानाध्यापक ने हस्तक्षेप कर उनसे उसे छोड़ने का आग्रह किया और वादा किया कि शुक्रवार को चालक बदल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हालांकि, कुछ मिनट बाद ही बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बारहवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार चालक से शराब की बदबू आ रही थी और उसने धीरे-धीरे गाड़ी चलाने के बच्चों के बार-बार अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया और कथित तौर पर उन्हें धमकी भी दी।

शिकायतकर्ता ने कहा, बस में कोई सहायक या कोई महिला अधिकारी नहीं थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मृतक बच्चों में से दो एक ही परिवार के थे।


बाद में मृतक बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। महेंद्रगढ़ की उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि निजी स्कूल ईद के दिन खुला था और जिला शिक्षा अधिकारी ने राज्य सरकार को स्कूल की मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव भेजा है।

राज्य के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को सभी स्कूल बसों की ‘फिटनेस’ की जांच करने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने कहा कि बस पर पिछले दिनों जुर्माना लगाया गया था क्योंकि चालक के पास कुछ दस्तावेज नहीं थे और इसके बाद भी इसका इस्तेमाल करना स्कूल के अधिकारियों की ओर से स्पष्ट खामी को दर्शाता है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करते हुए स्कूल छुट्टी के दिन खुला था। इसके अलावा, स्कूल अधिकारियों को बस चालक की शराब पीने की आदत के बारे में सूचित किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को भी स्कूल के संज्ञान में इस बात को लाया कि धर्मेंद्र शराब के नशे में था।

अधिकारियों के अनुसार इस मामले में महेंद्रगढ़ के जिला परिवहन सह सचिव कार्यालय में एक सहायक सचिव को भी निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) को निर्देश दिया गया है कि घटना के कारण की विस्तृत जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जाए।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

दुर्घटना स्थल के नजदीक एक अस्पताल में चिकित्सक ने संवाददाताओं से कहा कि चार बच्चे मृत लाए गए थे और एक की बाद में मौत हो गई जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस अस्पताल में 20 घायल बच्चों को ले जाया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक उपचार के बाद घायल बच्चों को सरकारी अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में ले जाया गया।

मुख्यमंत्री सैनी ने ‘एक्स’ पर कहा, ”स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

इसे भी पढ़ें

बंगाल के खिलाफ अफवाहें फैला रही है भाजपा: ममता बनर्जी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories