Wednesday, October 22, 2025

रांची में बोली सीतारमण- झारखंड क्राइम में नंबर-1

- Advertisement -

रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को रांची पहुंची। वे यहां बेहतर इस्टर्न इंडिया के लिए झारखंड का विकास विषय पर आयोजित गोष्ठी में शामिल होने आई थी।

कार्यक्रम का आयोजन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य में हो रहे पलायन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चिंता जताई।

कहा कि आज झारखंड पलायन, अराजकता, भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है। इसलिए राज्य से पलायन को रोकना सबसे बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा, जब हम यहां पर कानून व्यवस्था को ठीक करें। इसके अलावा हमें केवल मिनरल्स पर भी पूरी तरह निर्भर होना बंद करना पड़ेगा।

हमें अन्य संसाधनों को भी विकसित करना होगा। इसके अलावा हमें अपने बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

बिजली पानी तो हमारी जरूरत है ही। इसके अलावा बेहतर अस्पताल की भी जरूरत है।

निर्मला सीतारमण ने यहां के लोगों की तारीफ की। कहा कि झारखंड के लोग बेहद प्रतिभाशाली हैं।

उन्हें जरूरत है तो सिर्फ बेहतर नेतृत्वकर्ता और एक मौके की। कुछ लोग कहते हैं कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करती है।

लेकिन मैं कुछ आंकड़ों के जरिये बताना चाहती हूं कि मोदी सरकार ने झारखंड के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 7 हजार से अधिक के बजट का प्रावधान किया है।

जबकि यूपीए सरकार ने इसके लिए सिर्फ 495 करोड़ का प्रावधान रखा था। मोदी सरकार ने झारखंड के लिए 3 वंदे भारत ट्रेन चलायी है।

इसके अलावा राज्य के 57 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के तहत सूचीबद्ध किया है। जिसका कार्य जारी है। इसलिए इस बार देश की हित व भलाई को ध्यान में रखकर वोट करें।

वित्त मंत्री ने एनसीआरबी के आंकड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि पहले झारखंड ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में टॉप 5 पर था।

लोग हैरान थे कि दिल्ली मुंबई जैसे शहरों के बीच कैसे अपना स्थान बना लिया। लेकिन आज झारखंड इस मामले में कहां है किसी को नहीं पता।

एनसीआरबी का आंकड़ा कहता है कि आज झारखंड क्राइम के मामले में पूरे देश में नंबर वन पर है।

जिसे हमें बदलने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि संताल परगना से हो रहा पलायन चिंता का विषय है।

इसे भी पढ़ें

पुलवामा में 3 आंतकी ढेर, 18 घंटे से मुठभेड़ जारी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories