Tuesday, October 21, 2025

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया ब्रेक

- Advertisement -

Shreyas Iyer:

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को सूचित किया है कि वह अब टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हैं। यह फैसला उन्होंने इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच लखनऊ में चल रहे मैच से हटने के दो दिन बाद लिया। 31 साल के होने वाले अय्यर ने अजीत अगरकर से बातचीत में बताया कि लंबे फॉर्मेट का दबाव उनके लिए मुश्किल हो रहा है और उन्हें पीठ में दर्द की समस्या है। इस वजह से उन्होंने इंडिया-A के मैच से नाम वापस लिया।

वनडे और T-20 पर होगा फोकसः

अय्यर अब वनडे और T-20 क्रिकेट पर ध्यान देंगे। साथ ही, वह अपनी पीठ की समस्या को ठीक करने के लिए रिहैबिलिटेशन और फिटनेस पर काम करेंगे।

टेस्ट टीम चयन पर असरः

BCCI चयनकर्ता 24 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने वाले हैं। माना जा रहा था कि अय्यर को टेस्ट में वापसी का मौका मिल सकता था, लेकिन इस फैसले ने उनकी संभावनाओं पर विराम लगा दिया। बता दें कि अय्यर फरवरी 2024 से टेस्ट टीम से बाहर हैं।

अय्यर का टेस्ट में प्रदर्शनः

अय्यर ने 14 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में एकमात्र शतक (कानपुर) बनाया। हाल ही में दलीप ट्रॉफी में वह 25 और 12 रन ही बना सके, जबकि इंडिया-A के लिए पिछले हफ्ते केवल 8 रन बनाए। हालांकि, पिछले घरेलू फर्स्ट-क्लास सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें इंडिया-A का कप्तान बनाया गया था।

वनडे में मजबूत, T-20 में चुनौतीः

अय्यर ने वनडे में अपनी जगह पक्की कर ली है और इस साल IPL में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, T-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाना उनके लिए चुनौती बना हुआ है। 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन और विदेशी पिचों पर तेज गेंदों के खिलाफ कमजोरी के कारण चयनकर्ताओं का भरोसा उन पर कम हुआ था।

मिडिल ऑर्डर की चुनौतीः

अय्यर के ब्रेक लेने से टेस्ट टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की चुनौती बढ़ गई है। करुण नायर फॉर्म में नहीं हैं और ऋषभ पंत चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। अब देखना होगा कि क्या चयनकर्ता सरफराज खान जैसे नए चेहरों को मौका देते हैं। अय्यर का यह फैसला भारतीय टेस्ट टीम की रणनीति को काफी प्रभावित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स लाएगी खिताब : नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी भविष्यवाणी 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Election: तेजस्वी-राहुल गांधी के बीच दरार! -दीपेश कुमार

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। NDA और महागठबंधन दोनों ही ताल ठोक रहे हैं। प्रथम चरण का नामांकन पूरा हो...

Chhath Puja rain alert: छठ पर बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश

Chhath Puja rain alert: रांची। इस छठ पर भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए...

JMM betrayal in Bihar: बिहार में झामुमो के साथ हुए छल का झारखंड में दिखेगा असर

JMM betrayal in Bihar: गिरिडीह। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत में हलचल मची है। झारखंड सरकार के मंत्री सह सुदिव्य कुमार सोनू...

Bihar Elections 2025: डिप्टी सीएम पद पर एलजेपी (रामविलास) करेगी दावा? चिराग पासवान का बड़ा बयान आया सामने

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो...

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर स्क्रैप टाल में लगी आ’ग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में दिवाली की रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग...

Bihar Elections: बिहार चुनावः सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, झारखंड के गढ़वा में बैंक लूटने का...

Bihar Elections: गढ़वा, एजेंसियां। बिहार के सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को अरेस्ट कर लिया गया है। उन्हें झारखंड के गढ़वा में बैंक...

Delhi air pollution 2025: दिल्ली में AQI 400 पार, प्रदूषण बढ़ा, 38 में से 36 मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन...

Delhi air pollution 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। दीपावली की रात राजधानी दिल्ली में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसकी वजह से दिल्ली और आसपास के...

Important events: 21 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1296 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।1555 - इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories