Tuesday, June 24, 2025

रांची में 600 अखाड़ों से निकलेगी शोभा यात्रा, सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, मंदिरों में उमड़ी भीड़

रांची, एजेंसियां। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में आज रामनवमी मनाई जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।

राजधानी रांची के ऐतिहासिक तपोवन मंदिर में सुबह से लोगों की लंबी कतार लगी है। पूजा-पाठ और महावीरी झंडे के साथ लोग पहुंचे हैं।

इसी तरह मेन रोड के महावीर मंदिर और राम मंदिर में भी लोग पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। चुटिया के पौराणिक राम मंदिर सहित शहर के अलग-अलग इलाकों के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है।

दोपहर बाद शहर के तमाम महावीर मंडल अपनी-अपनी शोभायात्रा लेकर निकलने की तैयारी में हैं।

सभी शोभायात्रा मेन रोड के अलबर्ट एक्का चौक से होकर तपोवन मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद यहां से वापस अपने-अपने अखाड़े लौट जाएगी।

सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाः

राम नवमी के मौके पर होने वाली भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पूरे शहर पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। सादे लिबास में भी पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

राजधानी में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा में रैपिड एक्शन पुलिस(रैप) की चार कंपनी, जैप-10 की महिला बटालियन, इको की एक कंपनी, जैप-1, आइआरबी, वाटर केनन, वज्रवाहन, टियर गैस टीम को लगाया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों को रिजर्व में सिटी कंट्रोल रूम (सीसीआर) में रखा गया है।

600 अखाड़े निकालेंगे शोभायात्राः

रांची शहर के करीब 600 अखाड़ों के महावीरी झंडे निर्धारित मार्ग से होते हुए तपोवन मंदिर पहुंचेंगे।

तपोवन मंदिर में झंडा पूजन के बाद सभी लौटेंगे। अल्बर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, डोरंडा, महावीर चौक, सुजाता चौक में विभिन्न अखाड़ों के झंडों का मिलन होगा। अल्बर्ट एक्का चौक में भजनों की गंगा बहेगी।

इसे भी पढ़ें

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 3 मरे

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Shibu Soren:शिबू सोरेन की बिगड़ी तबीयत, CM हेमंत पहुंचे दिल्ली [Shibu Soren’s health deteriorates, CM Hemant reaches Delhi]

Shibu Soren: रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img