Monday, July 7, 2025

कोल्हान में गरजे शिवराज, कहा-झारखंड में कमल खिलेगा [Shivraj roared in Kolhan, said- Lotus will bloom in Jharkhand]

जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा में आयोजित ‘परिवर्तन सभा’ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान खूब गरजे।

उन्होंने दावा किया कि यहां का माहौल देखकर मैं कह सकता हूं कि अंधेरा छंटेगा और कमल खिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में संकट है।

हेमंत यानी की जेएमएम की सरकार और कांग्रेस की सरकार पर से लोगों का भरोसा खत्म हो चुका है। हेमंत सोरेन ने कहा था कि 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे।

4 साल 10 महीना हो गये लेकिन कुछ नहीं किया। अब चुनाव आया तो पुलिस की भर्ती की दौड़ कराने लगे। जिसमे 15 युवाओं की मौत हो गई है। ये हादसा नहीं हत्या है।

किसी भर्ती के लिए हमने इंटरनेट बंद नहीं किया

चौहान ने आगे कहा, हम भी 4 साल मुख्यमंत्री रहे। किसी भर्ती के लिए इंटरनेट बंद नही किया। ये पहली सरकार है जिसने परीक्षा के लिए इंटरनेट बंद कर दिया।

ये सरकार झारखंड क्या चलाएगी। आज झारखंड में माटी सुरक्षित नहीं है, बेटी सुरक्षित नहीं है और रोटी भी सुरक्षित नहीं है।

बीजेपी नेता ने कहा, मैं वचन देता हूं कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं, हम हर वर्ग का ख्याल रखने वाले हैं। कहा हमारी सरकार में यहां की माटी भी सुरक्षित रहेगी, बेटी भी सुरक्षित रहेगी और रोटी भी सुरक्षित रहेगी।

घुसपैठियों से माटी का सौदा कर रही हेमंत सरकार

शिवराज ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार घुसपैठियों से यहां की माटी का सौदा कर रही है। बचा लीजिये इस अपने झारखंड को।

मैं आपको वचन देता हूं कि इसके बाद कोई भी घुसपैठिया हमारी बेटी के ऊपर आंख उठा कर भी नहीं देख पाएगा। जो बेटियों के साथ दुराचार करेगा उसे सीधा फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा।

यह हमारे रोजगार को छीनने का काम कर रहे हैं। इसे बदलने का काम आप कर सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर अपने वोट का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें

संथाल और कोल्हान में बढ़ रहा बांग्लादेशी घुसपैठ- पीएम मोदी

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत, क्रिकेट जगत दे रहा बधाई [India’s historic win at Edgbaston, cricket world congratulates them]

Cricket world: बर्मिंघम, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img