मुंबई। मुंबई में शिवसेना नेता अभिषेक घोषालकर की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।
शुक्रवार अभिषेक घोषालकर जब फेसबुक लाइव थे इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई।
आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषिथ कर दिया। यह वारदात मुंबई के निकट दहिसर में हुई है।
महाराष्ट्र में अभी बीजेपी विधायक के गोलीकांड की आंच ठंडी पड़ी थी कि ये कांड हो गया। बताया जा रहा है कि फेसबुक लाइव के दौरान अभिषेक घोषालकर साथ में बैठे युवक ने ही गोली मारी है।
घोषालकर पर फायरिंग करने वाले मोरिस नामक शख्स ने भी खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।
हत्यारे ने खुद को भी मारी गोली, मौत
फेसबुक पर लाइव पर होने के कारण यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच में अभिषेक घोषालकर पर गोलियां दागने वाले मोरिस का क्रिमिनल रेकॉर्ड सामने आया है। उस पर कई केस दर्ज हाने की बात समाने आई है।
अभिषेक घोषालकर को मुंबई के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें बचाने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन उनकी मौत हो गई।
बता दें कि इससे पहले मुंबई से सटे ठाणे में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने थाने में शिवसेना शिंदे गुट के नेता पर फायरिंग कर दी थी।
अभिषेक घोषालकर शिवसेना यूबीटी नेता विनोद घोषालकर के बेटे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम है।
घटना के बाद शिवसेना नेता आक्रोशित हैं। शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल है।
इसे भी पढ़ें
देवघर में पुलिस बस की टक्कर से स्कूली छात्रा की मौत, दो बच्चे घायल, लोगों ने किया बवाल