रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रांची में रोड शो कर रहे हैं। उनका ये रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा।
शाह बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के लिए प्रचार कर रहे हैं। शाह के स्वागत के लिए अलग-अलग मंच बनाए गए हैं।
रोड शो के दौरान उनपर फूलों की बारिश हो रही है। लोग छतों से शाह की एक झलक देखने के लिए खड़े हैं।
ढोल नगाड़े के साथ के साथ महिलाओं की टोली पहुंची हुई है। सड़क के दोनों ओर भीड़ दिखाई दे रही है।
शाह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। रांची का मौसम भी सुहाना हो गया है। हल्की बूंदाबांदी हो रही है।
रोड शो राम मंदिर होते हुए पावर चौक, फिर महादेव मंडा की तरफ बढ़ रहा है। फिर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के पास समाप्त हो जाएगा।
रोड शो में जय श्री राम के नारे लग रहे हैं। ढोल नगाड़े के साथ के साथ महिलाओं की टोली पहुंची हुई है।
सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ है। शाह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। सजे हुए रथ पर वह सवार हैं।
इस पर रांची से भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ भी सवार हैं। वह भी हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
रांची विविः हटाये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट जायेगे असिस्टेंट रजिस्ट्रार डा. लकड़ा