Monday, July 28, 2025

इस फिल्म में तीसरी बार साथ दिखेंगे शाहरुख-अभिषेक, किंग में हुई कास्टिंग [Shahrukh-Abhishek will be seen together for the third time in this film, casting done in King]

थ्रिलर फिल्म में बनेंगे विलेन, 2026 में रिलीज होगी फिल्म

मुंबई, एजेंसियां। शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हाल ही में शाहरुख, अनंत-राधिका की शादी का हिस्सा बनने लंदन में चल रही शूटिंग छोड़कर भारत आए थे।

अब रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की भी कास्टिंग हो चुकी है। अभिषेक फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे।

हाल ही में आई पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन ने फिल्म साइन कर ली है। वो फिल्म किंग में नेगेटिव रोल प्ले करने वाले हैं, हालांकि उनका असल किरदार कैसा होगा, इस पर कोई जानकारी नहीं मिली है।

सोर्स की मानें तो वो एक सोफिस्टिकेटेड और कॉम्प्लेक्स विलेन के रोल में दिखेंगे। फिल्म में उन्हें और शाहरुख को आमने-सामने दिखाया जाने वाला है।

2 फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं अभिषेक-शाहरुख

फिल्म किंग से पहले अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान 2 फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों सबसे पहले साल 2006 की फिल्म कभी अलविदा न कहना में साथ नजर आए थे।

इसके बाद दोनों फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में भी साथ दिखे हैं। अभिषेक बच्चन ब्लॉकबस्टर फिल्म कभी खुशी कभी गम में भी एक कैमियो रोल निभाने वाले थे, हालांकि क्रिएटिव डिफरेंस के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। इसके अलावा अभिषेक, शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम में भी कैमियो कर चुके हैं।

2026 में रिलीज हो सकती है फिल्म किंग

कहानी, कहानी 2, जाने जा जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशक रहे सुजोय घोष फिल्म किंग को डायरेक्ट करने वाले हैं।

ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसे एक्शन-पैक्ड बनाया जाएगा। साल 2025 के आखिर तक फिल्म बनकर तैयार हो जाएगी, जिसके बाद इसे 2026 में रिलीज किया जाएगा।

सुहाना की होगी डेब्यू

फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स की फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया था। फिल्म को रेड चिल्लीज प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

ये अभिषेक बच्चन और सुजोय घोष की दूसरी फिल्म होने वाली है। इससे पहले सुजोय घोष ने अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म बॉब बिस्वास प्रोड्यूस की थी।

शूटिंग छोड़कर अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे थे शाहरुख

शाहरुख खान बीते कुछ समय से लंदन में फिल्म किंग की शूटिंग कर रहे हैं। 12 जुलाई को अनंत-राधिका की शादी अटेंड करने के लिए शाहरुख खान लंदन से मुंबई आए थे।

शुभ विवाह और आशीर्वाद सेरेमनी अटेंड करने के बाद शाहरुख खान वर्क कमिटमेंट के चलते लंदन लौट गए थे। उन्होंने अनंत-राधिका का रिसेप्शन अटेंड नहीं किया था।

इसे भी पढ़ें

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंचे शाहरुख खान

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories