उज्जैन, एजेंसियां। उज्जैन के दंडी आश्रम के आचार्य और सेवादार पर बच्चों से यौन शोषण के आरोप का केस हुआ है। आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों ने इसकी शिकायत की है।
महाकाल थाने में मंगलवार देर रात 12.30 बजे एफआईआर हुई। आश्रम के संचालक ने पुलिस बुलाकर आचार्य को गिरफ्तार कराया। सेवादार फरार है।
शहर के बड़नगर रोड स्थित दंडी आश्रम 30 साल पुराना है। शुरुआत में तीन किशोरों के साथ गलत काम होने की जानकारी मिली। अभिभावकों ने इस पर मंगलवार शाम को बैठक की। इस बैठक में पीड़ित किशोरों की संख्या तीन से बढ़कर 19 हो गई।
बता दें कि आरोपी आचार्य राहुल शर्मा ने आज से करीब 7 महीने पहले एक रेप पीड़ित की मदद की थी। खून से सनी 12 साल की बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे से भटक रही थी। राहुल ने उसे खाना खिलाकर महाकाल थाने में सूचना दी थी।
इसे भी पढ़ें
प्रियंका गांधी बोली-असम में माफिया राज चल रहा, बीजेपी वाशिंग मशीन लेकर बैठी