रांची। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से झारखंड में कड़ाके की ठंड जारी है, हालांकि पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। रांची के नामकुम में 5℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 27.8℃ दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों का मौसम और सावधानियां
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में तापमान 2-4℃ तक बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद तापमान फिर गिरने की संभावना है। 5 और 6 जनवरी को हल्का या मध्यम कोहरा और धुंध छा सकता है। डॉक्टरों और जिला प्रशासन ने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह दी है।
स्कूलों की छुट्टियां घोषित
रांची के डीसी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए 6 और 7 जनवरी को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें



