निफ्टी भी 250 अंक से ज्यादा चढ़ा
SBI के शेयर में 5% की बढ़त
मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में गुरुवार, 6 जून को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 75,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं निफ्टी में भी 250 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 22,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में बढ़त और 4 में गिरावट देखने को मिल रही है।
आज सरकारी (PSU) बैंक और रियलिटी शेयरों में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। SBI के शेयर में 5% की बढ़त है।
निवेशकों का बाजार पर भरोसा बढ़ा
एक बार फिर NDA को बहुमत मिलने और नरेंद्र मोदी को बहुमत दल का नेता चुना जाने के बाद निवेशकों का बाजार पर भरोसा बढ़ा है।
अब निवेशक फिर खरीदी कर रहे हैं, इससे बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। नरेंद्र मोदी 8 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
अमेरिकी बाजार में भी रही तेजी
उधर, अमेरिकी बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। डाओ जोंस 0.25% चढ़कर 38,807.33 पर बंद हुआ।
वहीं S&P 1.18% चढ़कर 5,354.03 और नैस्डेक 1.96% चढ़कर 17,187.91 पर बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है।
NSE का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6.15 घंटे में 1971 करोड़ ऑर्डर
देश के सबसे बड़े एक्सचेंज NSE ने बुधवार सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक 1971 करोड़ ऑर्डर और 28.05 करोड़ ट्रेड को प्रोसेस किया। ये एक दिन में ट्रांजेक्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
कल बाजार में रही थी 3% से ज्यादा की बढ़त
इससे पहले 5 जून को सेंसेक्स 2,303 अंक (3.20%) की तेजी के साथ 74,382 के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं निफ्टी में भी 735 अंक (3.36%) की बढ़त रही। ये 22,620.35 के स्तर पर बंद हुआ था।
4 जून को गिरा था बाजार
4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) की गिरावट के साथ 72,079 के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं, निफ्टी में भी 1,379 अंक (5.93%) की गिरावट रही, ये 21,884 के स्तर पर बंद हुआ था।
इसे भी पढ़ें